Connect with us

उत्तरकाशी

ब्लाक डुण्डा का द्वितीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव 2023 का आयोजन

ब्लॉक डुण्डा का द्वितीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव 2023 का आयोजन।

सीएन उत्तरकाशी। राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज- गढ़ बरसाली विकासखंड- डुण्डा, उत्तरकाशी में द्वितीय “सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड के 27 विद्यालयों में से 17 विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसमेें पांच विषयों के अंतर्गत- पोस्टर प्रतियोगिता (स्थानीय पारंपरिक ज्ञान प्रणाली), नाटक प्रतियोगिता- में (पर्यावरण संरक्षण जागरूकता), विज्ञान क्विज प्रतियोगिता, कविता पाठन प्रतियोगिता (हिंदी एवं स्थानीय भाषा) तथा कविता पाठन प्रतियोगिताए अंग्रेजी भाषा में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकेंद्र सिंह बिष्ट प्रदेश- संयोजक ‘गंगा विचार मंच’ उत्तराखंड, एवं खंड शिक्षा अधिकारी डुण्डा की प्रतिनिधि आभा बहुगुणा- प्रधानाध्यापिका राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेथी,अभिभावक शिक्षक संगठन के अध्यक्ष श्री प्रकाश लाल साह, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल बिष्ट एवं दुर्गेश जोशीए प्रधान गढ़ आदि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण एवं मां गंगा की पवित्रता, निर्मलता अक्ष्क्षुणता एवं अविरलता रखना हम समाज की सभी लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है। हिमालय के संसाधनों को बचाना, वृक्षारोपण करके नदी नालों एवं नदियों की स्वच्छता रखकर ही अक्ष्क्षुण रखी जा सकती है। आभा बहुगुणा द्वारा कहा गया कि विद्यालय परिवेश एवं अपने समाज को स्वच्छ रखने की सामूहिक जिम्मेदारी हम सभी की ही है। तथा वैज्ञानिक सोच के साथ अपना अध्ययन करें! इस अवसर पर कार्यक्रम के स्थल संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल बिष्ट द्वारा ने संबोधन में कहा कि कक्षा कक्ष शिक्षण में वैज्ञानिक सोच का होना बहुत जरूरी है, तभी हम इन नौनिहालों को भविष्य के वैज्ञानिक बन सकते हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक संयोजक गीतांजली जोशी, स्काउट गाइड के ब्लॉक सचिव स्काउट/गाइड मंगल सिंह पंवार, आशा रतूड़ी, योगेंद्र पाल सिंह, सौरव परमार, कवींद्र प्रसाद जोशी, राकेश रोशन राणा, सुनील सिंह, यशवंत सिंह राणा, जितेंद्र सिंह, विजय प्रकाश, धनवीर शाह, जयदीप भंडारी,कु वर्षा रावत, मुक्ता गौड़, ब्लॉक मंत्री रा शि संघ संजीव डोभाल, राजेश जोशी, पृथ्वी सिंह राणा, अर्चना चौहान,युद्धवीर सिंह राणा, भारतेश्वरी,दुलारी घिल्डियाल, अनीता पंवार बिष्ट, सुलोचना तोमर, सनील सिंह रावत, राकेश सिंह, एम एल कोहली, मधुसूदन सेमवाल, अवधेश बिष्ट, रीत नौटियाल, बी पी डंगवाल, हरीश पुरी, ओमराज बिष्ट, आदित्य नेगी, सुंदर सिंह पंवार, एवं आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मंगल सिंह पंवार एवं गीतांजलि जोशी द्वारा किया गया।

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING