Connect with us

उत्तरकाशी

यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे परियोजना का स्थल पर निर्माण कार्य शुरू, परियोजना की कुल लंबाई 3.9 किमी

लोकेंद्र सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम के लिए रोपवे परियोजना का स्थल पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यमुनोत्री स्काई कार प्रा.लि. द्वारा इस रोपवे के लिए खरसाली में प्रस्तावित लोअर टर्मिनल पर भूमि-पूजन के साथ निर्माण कार्य की शुरूआत करा दी गई है। राज्य सरकार के द्वारा यमुनोधी धाम के लिए रोप -वे के निर्माण का जिम्मा पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मोड पर एक निजी कंपनी यमुनोत्री स्काई कार प्रा.लि. को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस परियोजना को शीघ्र जमीन पर उतारने के निर्देश दिए थे। यमुनोत्री धाम के लिए इस बहुप्रतीक्षित रोप-वे परियोजना की कुल लंबाई 3.9 किमी होेगी और इसकी डिजायन क्षमता प्रति एक घंटे में एक तरफ 580 लोगों को परिवहन करने की होगी। लगभग 170 करोड़ की लागत की इस रोप-वे परियोजना मे खरसाली से यमुनोत्री धाम के बीच कुल 10 टावर बनाए जाएंगे। इस परियोजना का सबसे निचला टर्मिनल खरसाली में बनाया जाएगा औस सबसे उपरी टर्मिनल यमुनोत्री धाम में पुलिस चौकी के निकट बनेगा। यह रोप-वे छः मीटर प्रति सेकेण्ड की गति से संचालित करने के लिए डिजायन किया गया है और इसके खरसाली स्थित निचले टर्मिनल से यमुनोत्री धाम के उपरी टर्मिनल तक 15 मिनट के भीतर पहुंचा जा सकेगा। यमुनोत्री स्काई कार प्रालि के सीईओ अविरल जैन ने आज परियोजना का कार्य प्रारंभ करने की जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले खरसाली स्थित निचले टर्मिनल को बनाया जा रहा है। इस टर्मिनल पर 250 कारों, 30 बाईक्स और 40 ट्रेवलर वैन की क्षमता की पार्किंग का निर्माण भी किया जाएगा।

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING