Connect with us

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में गंगा प्रहरियों को मां गंगा जी की स्वछता के लिए शपथ दिलवाई

सीएन, उत्तरकाशी। जलशक्ति मंत्रालय, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नमामि गंगे द्वारा मां गंगा जी के बहाव वाले पांच राज्यों उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मां गंगा जी के तट पर नमामि गंगे योजना के तहत बने घरों पर “हर घर तिरंगा हर घाट तिरंगा” कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी हर घर तिरंगा हर घाट तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज मां गंगा जी के मायके उत्तरकाशी में गंगा विचार मंच के प्रान्त संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भी नमामि गंगे योजना के तहत बने “केदार घाट” पर गंगा विचार मंच उत्तराखण्ड के तत्वावधान में तिरंगा लहराया गया। मां गंगा जी के तट पर गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं और नगर पालिका प्रशासन ने केदार घाट पर 200 तिरंगे फहराए। हर घर तिरंगा हर घाट तिरंगा कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल भी शामिल हुए। शहरी विकास मंत्री ने उपस्थित गंगा विचार मंच के कार्यकर्ताओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं, गंगा प्रहरियों को मां गंगा जी की स्वछता के लिए “गंगा शपथ” दिलवाई। गंगोत्री के विधायक श्री सुरेश चौहान के साथ गंगा विचार मंच के लोगों ने मां गंगा जी की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में गंगा विचार मंच के प्रान्त संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला संयोजक जयप्रकाश भट्ट, जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा, देशराज बिष्ट, राजीव बहुगुण, विक्रम पंवार, ललिता सेमवाल, सरिता पडियार, विजय संतरी, राजेंद्र गंगाड़ी, खुसाल सिंह नेगी, कृपा राम सेमवाल, हरीश डंगवाल सहित लगभग 200 गंगा प्रहरियों वा गंगा प्रेमियों व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING