Connect with us

उत्तरकाशी

मां गंगा जी के मायके गंगा घाटी की तरह यमुनोत्री में भी बृहद स्वच्छता अभियान

मां गंगा जी के मायके गंगा घाटी की तरह यमुनोत्री में भी बृहद स्वच्छता अभियान
यमुनोत्री से लोकेंद्र सिंह बिष्ट।
मां गंगा जी के मायके गंगा घाटी में बृहद स्वच्छता अभियान के बाद जिला प्रशासन वा सामाजिक संगठनों एवम गंगा विचार मंच की पहल से अब मां यमुना जिनके धाम यमुनोत्री में भी बृहद स्वच्छता अभियान के साथ स्वच्छता से जुड़ी वाल पेंटिंग बड़े स्तर पर की जा रही है। 5 अप्रैल को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला के निर्देश से एसडीएम बड़कोट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर बृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं के अलावा यमुनोत्री मंदिर समिति, जिला पंचायत एवं तहसील प्रशासन के कार्मिक सम्मिलित हुए। एसडीएम ने बताया कि चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। निर्माण कार्य तेजी के साथ कराए जा रहे है। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएगी। साथ ही समय -समय पर इसी तरीके के स्वच्छता अभियान औऱ भी चलाएं जाएंगे। इधर गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक ने कहा कि अब नमामि गंगे योजनांके साथ साथ यमुना जी को भी प्रदूषण मुक्त करने का अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश के बाद शुरू हो चुका है। अब देश में बहने वाली सभी नदियों को स्वच्छ करने एवम प्रदूषण मुक्त करने का बीड़ा भी केंद्र सरकार ने ले लिया है।

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING