Connect with us

उत्तरकाशी

विश्व जल दिवस पर मां गंगा के मायके में जन जागरण यात्रा निकाली

सीएन, उत्तरकाशी। आज बुधवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर मां गंगा जी के मायके उत्तरकाशी में राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी के हॉस्टल के छात्रों द्वारा प्रोफेसर महेंद्र पाल परमार वा गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शहर भर में जन जागरण यात्रा निकाली गई। मां गंगा जी के तट केदारघाट में सफाई अभियान के साथ साथ जनजागरण अभियान चलाया गया। साथ हर साल 22 मार्च का दिन दुनियाभर में विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहली बार इसे साल 1993 में मनाया गया था। इस दिन को विश्व स्तर पर मनाने का उद्देश्य लोगों को पानी का महत्व बताना है। साथ ही उसकी बर्बादी रोकना और संरक्षण के जरूरी उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिसके लिए स्कूल से लेकर कॉलेज, ऑफिसेज़ तक में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लोगों को इस बारे में बताने का प्रयास किया जाता है। इस साल यानी 2023 में विश्व जल दिवस की थीम है “एक्सीलरेटिंग चेंज”-तेज़ी से परिवर्तन है।

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING