Connect with us

उत्तरकाशी

यमुनोत्री मार्ग पर तीर्थ यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत 10 घायल

महाराष्ट्र के 12 यात्रियों को लेकर बोलेरो वाहन जानकीचट्टी से बड़कोट के लिए हुआ था रवाना
सीएन, उत्तरकाशी।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी और स्याना चट्टी के बीच महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों का बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक सहित तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।मृतकों में एक महिला भी शामिल है। जबकि दस अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट और नौगांव में भर्ती कराया गया है। गुरुवार देर रात महाराष्ट्र के 12 यात्रियों को लेकर बोलेरो वाहन जानकीचट्टी से बड़कोट के लिए रवाना हुआ। देर रात यह वाहन यमुनोत्री धाम से 28 किलोमीटर दूर ओजरी के पास पहुंचा। यहां बस को साइड देने के लिए चालक ने अपने वाहन को पीछे किया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस और राज्य आपदा राहत बल की टीम ने खोज बचाव अभियान चलाया। चार बच्चों सहित दस घायल यात्रियों को टीम ने गहरी खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। जिस स्थान पर दुघर्टना हुई है, वहां सड़क संकरी होने के साथ सुरक्षा इंतजाम भी नहीं हैं। उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी ने बताया कि यमुनोत्री दुर्घटना में एक महिला समेत तीन की मौत हुई है। इसमें चालक भी शामिल है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों में पूरण नाथ (40) पुत्र भोपाल नाथ निवासी शिव दर्शन सीएचसी लि. पीएमजीपी कालोनी महाकाली केल्स रोड अंधेरी ईस्ट मुंबई, जयश्री अनिल कोसरे (26) पुत्री अनिल कोसरे निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्ट्र, अशोक महादेव राव (40) पुत्र महादेव राव भैंडे निवासी नागपुर, जिला नागपुर महाराष्ट्र शामिल हैं। इनके अलावा प्रेरणा (8) निवासी महाराष्ट्र, अंजू अशोक (4) पुत्री अशोक महादेव राव निवासी नागपुर महाराष्ट्र, बोदी (10) पुत्री प्रशांत निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्‍ट्र, प्रमोद तुलसी राम पुत्र तुलसी राम (52) निवासी महाराष्ट्र, बालकृष्ण जीटू (41) निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्ट्र, लक्ष्मी बालकृष्ण कोसरे (46) निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्ट्र, दिनेश (35) पुत्र किशन निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्ट्र, मोनिक (24) पत्नी बालकृष्ण निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्ट्र, कृषिता (15) पुत्री अशोक निवासी जिला भंडारा महाराष्ट्र, रचना (38) पत्नी अशो शैंडे निवासी जिला भंडारा महाराष्ट्र शामिल हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING