Connect with us

उत्तरकाशी

लोगों ने भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया

लोकेंद्र सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज रामलीला मैदान में विधायक गंगोत्री क्षेत्र सुरेश चौहान और जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जन-कल्याण की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। आयोजन के दौरान सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही अनेक विभागों द्वारा विभिन्न सेवाएं प्रदान की गई। कार्यक्रम में विधायक गंगोत्री क्षेत्र सुरेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी सामर्थ्य व क्षमता के साथ तेजी से विकास के नए आयाम गढ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के द्वारा देश के विकास एवं समाज के कल्याण के लिए उठाए गए संकल्पों को पूरा करने के लिए सभी लोगों को सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीणों को इन योजनाओं के बारी में पूरी जानकारी रखनी होगी तभी वह इनका पूरा लाभ उठाने में सक्षम हो सकेंगे। श्री चौहान ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देना होगा। इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कहा कि जिए की तमाम ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों का आयोजन हो चुका है। अब दूसरे दौर में शहरी क्षेत्रों यात्रा के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी में कहा कि आम आदमी की जिन्दगी को बेहतर बनाने के लिए सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक बनाया जाना जरूरी है। जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का भी मौके पर ही चिन्हीकरण करने की भी हिदायत दी।कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विभागीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में एसडीएम डुंडा बृजेश कुमार तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, लीड बैंक प्रबंधक राजीव कुमार, ईओ नगर पालिका शिवकुमार चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा पूर्व पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजयपाल मखलोगा, नगर मंडल अध्यक्ष राजीव बहुगुणा, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गंगाडी आदि भी उपस्थित रहे।

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING