Connect with us

उत्तरकाशी

पुलिस ने घर से 26 लाख की नकदी की बरामद, जांच में जुटी पुलिस टीम

पुलिस ने 26 लाख की नकदी की बरामद, जांच में जुटी पुलिस टीम
सीएन, उत्तरकाशी।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन.2024 को निष्पक्ष, निर्बाध व शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिये उत्तरकाशी पुलिस लगातार कार्य कर रही है। पुलिस टीम द्वारा नाकों व बैरियरों के साथ.साथ संदिग्ध स्थानों पर भी लगातार निगरानी व चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव के नोडल अधिकारी सीओ उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार व क्षेत्राधिकारी बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण में एफएसटी नौगांव, आबकारी व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम गढ थाना पुरोला उत्तरकाशी निवासी बलवीर सिंह पुत्र राम बहादुर के घर से 26,55,690  की नकदी बरामद हुई। जिसके बारे में पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर उक्त धनराशि को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु आयकर विभाग के सुपुर्द किया गया है। व्यक्ति द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में धनराशि कहां से अर्जित की गयी है तथा किस उद्देश्य के लिए नकदी को घर में रखा गया था। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING