Connect with us

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

सीएन, उत्तरकाशी। उत्तरकाशी। जनपद में दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जब‍कि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भिजवाया जा रहा है। पहली दुर्घटना नगाण गांव मोटर मार्ग पर हुई, जिसमें एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। वहीं, दूसरी दुर्घटना पुरोला के गडोली-बनाल मोटर मार्ग पर बुधवार की रात हुई। इस हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नगाण गांव मोटर मार्ग पर आज गुरुवार सुबह एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें एक व्‍यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हुई है।‌ जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। वहीं, पुरोला के गडोली-बनाल मोटर मार्ग पर बुधवार की रात को भसनु जंगल के पास एक यूटीलिटी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें खलाड़ी गांव के प्रमोद रावत की मौत हो गई।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING