Connect with us

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में 25 लाख की प्रतिबंधित काजल लकड़ी पकड़ी, तीन के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज

लोकेंद्र सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी। उत्तरकाशी वन प्रभाग के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित काजल की लकड़ी पकड़ी है। विभागीय टीम ने आज सुबह गंगोत्री राजमार्ग पर गंगोरी बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक वाहन से काजल लकड़ी के 200 गुटखे, कटोरे बरामद कर कब्जे में ले लिया। साथ ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार वन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद प्रतिबंधित लकड़ी की कीमत करीब 20 से 25 लाख रूपए आंकी जा रही है। डीएफओ उत्तरकाशी डीपी बलूनी ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि एसडीओ कन्हैया लाल और रेंज अधिकारी मुकेश रतूड़ी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने सुबह करीब पांच बजे गंगोरी बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका। चेकिंग में वाहन से काजल लकड़ी के 200 कटोरे मिले। जिसे विभाग ने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही प्रतिबंधित लकड़ी ले जा रहे ऋषि लाल पुत्र सुरेंद्र लाल, सोहन लाल पुत्र स्व प्यारे लाल निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश तथा उज्जन सिंह पुत्र ललित निवासी धारापुरी ओडा नेपाल को गिरफ्तार कर तीनों के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया है। इधर, एसडीओ कन्हैया लाल ने बताया कि अभियुक्त भटवाड़ी ब्लॉक के सौरा, सारी के जंगलों के प्रतिबंधित काजल लकड़ी लेकर जा रहे थे। इधर विगत वर्ष 28 दिसंबर 2022 को भी माफियों से उत्तरकाशी के डुंडा में डुंडा पुलिस ने इनोवा कार में लाखों की कांजल की लकड़ी पकड़ी गई थी।। उत्तराखंड की बानगी देखिए की जिस लकड़ी को हम गैर उपयोगी समझते हैं, उसे जंगलों में सड़ने गलने के लिए छोड़ देते हैं। सही मायने में हमे उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के जंगलों में मिलने वाली, पाई जाने वाली , उगने वाली जड़ी बूटियों के बारे में, यहां के पेड़ पौधों के बारे में जानकारी हीं नहीं है कि इनकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों में है। इनकी उपयोगिता क्या इसकी भी जानकारी ही नहीं है। इन सबके बारे में कोई जानकारी है तो वो है नेपालियों के पास। विगत वर्ष भी डुंडा में दो नेपाली को कांजल की चार लाख बाजार मूल्य की लकड़ी 4 बोरो में बोलेरो के साथ पुलिस ने चेकिंग के दौरान गरिफ्तार किए थे। इस कांजल के पेड़ पर बनी गांठ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य करोड़ों में है। इस कांजल की गांठ की बनी कटोरी कटोरों व दूसरे बर्तन की कीमत आसमान छूती हैं।

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING