Connect with us

नैनीताल

इग्नू का 36 वां दीक्षांत समारोह 3 अप्रैल को मनाया जायेगा

इग्नू का 36 वां दीक्षांत समारोह 03 अप्रैल, 2023 को मनाया जायेगा
सीएन, नैनीताल। इग्नू अपना 36 वां दीक्षांत समारोह 3 अप्रैल 2023 को मनाने जा रहा है। जिन शिक्षार्थियों ने दिसंबर 2021 एवं जून 2022 में अपनी परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं उनको इस दीक्षांत समारोह में डिग्री/डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा। दीक्षांत समारोह का मुख्य कार्यक्रम इग्नू मुख्यालय, नई दिल्ली परिसर में आयोजित किया जाएगा जिसकी मुख्य अतिथि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। मुख्यालय के साथ-साथ यह कार्यक्रम देशभर में इग्नू के विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों पर भी आयोजित किया जाएगा। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. धन सिंह रावत कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार होंगे जो शिक्षार्थियों को उपाधि प्रदान करेंगे। देहरादून स्थित दीक्षांत समारोह का आयोजन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय परिसर के एमपी हॉल में 3 अप्रैल , 2023 को प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगा। इग्नू  क्षेत्रीय केंद्र ,देहरादून के अंतर्गत 36 वें दीक्षांत समारोह में 2794 शिक्षार्थियों को उपाधि वितरित की जाएगी जिनमें 1415 स्नातक डिग्री कार्यक्रम, 952 स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम, 297 स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम, 50 डिप्लोमा कार्यक्रम एवं 80 प्रमाण पत्र कार्यक्रम सम्मिलित हैं। अभी तक लगभग 678  शिक्षार्थी अपनी उपाधि प्राप्त करने हेतु आवेदन कर चुके हैं। जिन शिक्षार्थियों ने अभी तक उपाधि प्राप्त करने हेतु आवेदन नहीं किया है वह शीघ्र ही इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून या अपने निकटवर्ती अध्ययन केंद्र से संपर्क करें। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने किया बाईपास, श्री कैंचीधाम में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, कहा-भवाली-रातीघाट बाईपास को पर्यटन सीजन से पूर्व किया जाय यातायात सुचारू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING