Connect with us

रोज़गार

अल्मोड़ा की बिटिया पूजा ऐपण कलाकृति की राखियां कर रही है तैयार

सीएन, अल्मोड़ा। इस बार राखी के पावन त्यौहार के लिए अल्मोड़ा की बिटिया पूजा ऐपण कलाकृति की राखियां तैयार कर रही है तथा राखियां मंगवाने के लिए दूर दूर से लोग उन्हें फेसबुक एवं इन्स्टाग्राम के माध्यम से आर्डर कर रहे हैं‌। अल्मोड़ा राजपुर निवासी पूजा आर्या ऐपण कलाकृति की राखी निर्माण से कुमाऊं की इस लोक कला को देश विदेशों तक पहुंचा रही हैं। ऐपण कलाकृति बनाकर राखियों का निर्माण कर रही पूजा कुमाऊं की इस लोक कला को दिल्ली, मुम्बई सहित विदेशों तक पहुंचा रही हैं। फेसबुक एवं इन्स्टाग्राम के माध्यम से लोग इनकी राखियों को काफी पसन्द भी कर रहे हैं।पूजा के पास काफी आर्डर भी आ रहे हैं।वे राखियों में ऐपण के माध्यम से नाम भी लिख रही हैं। दाज्यू,भुला जैसे कुमाऊंनी नामों को लिखकर भी वे राखियां तैयार कर रही हैं। अगर आप भी हमारे कुमाऊंनी संस्कृति से प्रेरित इन राखियों को अपने प्रियजनों के लिए खरीदना चाहते हैं तो पूजा से उनकी इन्स्टाग्राम आईडी Artist Arya में सम्पर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट में 341 ई फाइलिंग के मामले व 101854 जिला न्यायालय के कुल 102195 मामले की ई फाइलिंग में दर्ज : सांसद भट्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in रोज़गार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING