Connect with us

देहरादून

समूह ‘ग’ के पदों पर साक्षात्कार प्रक्रिया खत्म करने पर कैबिनेट की लगी मुहर

सीएन, देहरादून। राज्य सरकार द्वारा राज्याधीन सेवाओं हेतु आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने एवं समयबद्ध रूप से संचालित किये जाने के दृष्टिगत समूह ‘ग’ के तकनीकी/गैर तकनीकी पदों से साक्षात्कार की प्रक्रिया विखण्डित किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में एकरूपता, शुचिता एवं पारदर्शिता बनी रहेगी। समय से भर्तिया होने के फलस्वरूप कार्मिक प्रबन्धन सुदृढ होगा।अतः उक्त के दृष्टिगत साक्षात्कार प्रक्रिया को विखण्डित किये जाने हेतु राज्याधीन सेवाओं में समूह ‘ग’ के पदों पर साक्षात्कार प्रक्रिया विखण्डन नियमावली, 2023 प्रख्यापित की जा रही है। सरकार साफ सुथरी एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने हेतु प्रतिबद्ध है। इस पर आज उत्तराखंड की धामी कैबिनेट न अपनी मुहर भी लगा दी है।

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING