Connect with us

देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने किया ऐलान, एक हजार पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री धामी ने किया ऐलान, एक हजार पदों पर होगी भर्ती
सीएन, देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड में एक हजार नए पदों पर भर्ती का एलान किया है। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2023 में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार पदों पर नई भर्ती होगी। जिन 1521 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, उनकी भर्ती पूर्ण होने तक 1521 पीआरडी जवान अस्थायी सेवा देंगे। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा पुलिस मुख्यालय में ‘उत्तराखंड पुलिस मंथन चुनौतियां एवं समाधान’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन पर की। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध को देखते हुए अल्मोड़ा व श्रीनगर महिला थाने में साइबर थाने खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी जनता का फोन जरूर उठाएं। अधिकारी इसको अपनी आदत में शामिल करें। यदि कोई अधिकारी बैठक में व्यस्त है और किसी फोन आ रहा है तो बाद में उक्त नंबर पर फोन कर जानकारी जरूर लें। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस को स्मार्ट एवं सशक्त बनाने के लिए फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड पुलिस के इस चार दिवसीय मंथन में राज्य में कानून और व्यवस्था को और मजबूत बनाने व जन सरोकारों से जुड़े मामलों पर भी मंथन होगा। इससे आमजन के साथ पुलिस को बेहतर समन्वय बनाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए आधुनिक तकनीक पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। कानून का पालन करने वालों के साथ पुलिस ‘मित्र पुलिस’ की तरह ही व्यवहार करेगी। यदि कोई कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाहर से आकर यहां रह रहे व्यक्तियों का सत्यापन लगातार किया जा रहा है। भ्रष्टाचार करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक पीवीके प्रसाद, अमित कुमार सिन्हा, वी मुरुगेशन, आइजी एपी अंशुमान, विम्मी सचदेवा, केवल खुराना, बिमला गुंज्याल, रिद्धिम अग्रवाल, नीरू गर्ग भी मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING