Connect with us

राष्ट्रीय

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी
सीएन, नईदिल्ली।
भारतीय सेना में अग्निवीर के तौर पर शामिल होने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। वे उम्मीदवार जो इच्छुक होकर भी किसी वजह से अब तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं, वे अब आवेदन कर सकते हैं। इंडियन आर्मी अग्निवीर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए अब लास्ट आगे बढ़ा दी गई है। पहले अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 मार्च 2023 थी जिसे आगे बढ़ाकर 20 मार्च 2023 कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी से शुरू हुए थे। वे कैंडिडेट्स जो इस रिक्रूटमेंट प्रोसेस के तहत आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है– joinindianarmy.nic.in. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग नोटिस जारी हुआ था। जैसे यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब वगैरह। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पद पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी। जैसे अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन आदि। चूंकि इन भर्तियों के लिए बड़ी तादाद में आवेदन आ रहे थे इसलिए छंटनी करने के लिए इंडियन आर्मी ने लिखित परीक्षा का फैसला लिया है। पहले चरण में कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा के माध्यम से सेलेक्ट किया जाएगा। इसके बाद फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता पद के मुताबिक है। मोटे तौर पर 8वीं से 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। आयु सीमा 17.5 से 21 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही जरूरी है कि इन कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स जैसे 10वीं की मार्कशीट वगैरह डिजिलॉकर एकाउंट से जुड़े हों। ये भर्ती चार साल के लिए होगी. इसके बाद 75 प्रतिशत सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा और केवल 25 फीसदी को स्थायी नियुक्ति मिलेगी।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING