Connect with us

राष्ट्रीय

आईबीपीएस ने क्लर्क भर्ती की अधिसूचना जारी की, 6035 पदों पर होगी नियुक्त

सीएन, नईदिल्ली। बैकिंग प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने क्लर्क भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी ibps.in की वेबसाइट पर जाकर नौकरी से संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई है। आईबीपीएस के माध्यम से सरकारी बैंक में क्लर्क के 6035 पदों पर नियुक्त होगी।

आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई तय की गई है। आईबीपीएस की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 28 अगस्त, तीन व चार सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अक्टूबर 2022 में बुलाया जाएगा।

योग्यता व आयु सीमा – उम्र सीमा न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।


इन बैंकों में होगी भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक।

किस राज्य में कितने पदों पर नियुक्ति

बिहार- 281 चंडीगढ़- 12 छत्तीसगढ- 104 दादर नगर / दमन दीव- 01 दिल्ली एनसीटी – 295 गोवा- 71 गुजरात- 304 हरयाणा – 138 हिमाचल प्रदेश- 91 जम्मू और कश्मीर- 35 झारखंड- 69 कर्नाटक – 358 केरल- 70 लक्षदीप – 05 मध्य प्रदेश- 309 महाराष्ट्र- 775 मणिपुर- 04 मेघालय- 06 मिजोरम – 04 नगालैंड – 04 उड़ीसा- 126 पुदुचेरी- 02 पंजाब- 407 राजस्थान 129 सिक्किम – 11 तमिलनाडु – 288 तेलंगाना- 99 त्रिपुरा- 17 उत्तर प्रदेश- 1089 उत्तराखंड – 19 पश्चिम बंगाल -528, अंडमान और निकोबार – 04 आंध्र प्रदेश – 209 अरुणाचल प्रदेश – 14 असम- 157

Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING