रोज़गार
कुल्लू : बंदरोल सब्जी मंडी में 221 रुपये प्रति किलो बिका गाला सेब
कुल्लू : बंदरोल सब्जी मंडी में 221 रुपये प्रति किलो बिका गाला सेब
सीएन, शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की बंदरोल सब्जी मंडी में रेडलम, डार्क बेरॉन गाला सेब ने दस्तक दी है। सब्जी मंडी में गाला सेब 221 रुपये प्रति किलो बिका है। गाला सेब को व्यापारी हाथों हाथ खरीद रहे हैं। सेब के उम्दा दाम मिलने से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। प्लम, नाशपाती के बाद अब बागवानों को सेब के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। सब्जी मंडी बंदरोल में एक आढ़ती ने कहा कि गाला किस्म के सेब की व्यापारियों में खूब डिमांड है। इसके चलते बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। कुल्लू जिले के बागवानों ने गाला सेब उगाने में कामयाबी हासिल कर ली है। इससे बागवानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। गाला सेब की पहली खेप भी मंडी में पहुंच गई है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सेब मंडियों में गाला सेब वैरायटी ने दस्तक देते ही धूम मचा दी है। सीजन की पहली खेप आने से बागवानों को इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं। हिमाचली गाला सेब की डिमांड काफी आ रही है। सेब कारोबारियों ने हिमाचली गाला सेब को हाथों हाथ खरीदा है। सेब आढ़तियों ने बताया कि हिमाचली सेब की गाला वैरायटी ने सेब की स्पर किस्मों को भी पछाड़ दिया है। ऐसे क्षेत्रों में जहां सेब की अन्य किस्में कामयाब नहीं हो पा रही हैं, वहां बागवानों के लिए गाला सेब बेहतर विकल्प साबित हो रहा है। सेब बागवानों की मानें तो गाला वैरायटी की खासियत है कि इसे महज 800 घंटे चिलिंग ऑवर की जरूरत रहती है। जबकि सेब की डिलीशियस किस्म को 1600 घंटे चिलिंग ऑवर चाहिए।
