Connect with us

रोज़गार

25 सितम्बर सोमवार को नैनीताल क्लब में एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन

सीएन, नैनीताल। जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने बताया कि आगामी 25 सितम्बर (सोमवार) को नैनीताल क्लब में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। श्री बोरा ने बताया कि युवाओं हेतु अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड में अवस्थित सिडकुल पन्तनगर, सितारगंज, हरिद्वार एवं देहरादून में स्थापित प्रमुख औद्योगिक ईकाईयों तथा जनपद में स्थापित होटल सेक्टर एवं अन्य राज्य के बाहर स्थापित इकाईयों द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आतिथि तक नियोजकों द्वारा शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा के विभिन्न पदों की रिक्तियों के साथ ही रोजगार मेले में प्रतिभाग किया जायेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि विभिन्न कम्पनियों द्वारा रिक्त पद भरा जायेगा। उन्होंने बताया कि 18 से 50 वर्ष के युवा प्रतिभाग कर सकते है, जिसके लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा वाले महिला/पुरूष रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है। उन्होंने अपील की है कि इस रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक युवा प्रतिभाग करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 14 मार्च 2026 का राशिफल : कन्या राशि के जातकों का दिन शुभ है व करियर के मामले में लाभ होगा, हर काम में सावधानी बरतने की सलाह है
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in रोज़गार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING