Connect with us

नैनीताल

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का लगातार हर क्षेत्र में विकास : अजय भट्ट

आलूखेत में भूस्खलन प्रभावित लोगों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन
सीएन, नैनीताल।
केंद्रीय रक्षा एव राज्य मंत्री/सांसद अजय भट्ट एवं क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य ने आलूखेत, गेठिया ब्लाक भीमताल में मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित महिला चेतन उपवन घतूरा पार्क का रिबन काटकर शुभारम्भ किया। इससे पूर्व उन्होंने आलूखेत में भूस्खलन प्रभावित लोगों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ग्राम प्रधान अमित कुमार एवं जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय महिलाओं ने सांसद का फूल माला एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सांसद ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का लगातार हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। महिला शक्ति एवं नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु लगातार विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से पिकनिक स्पॉटो को केंद्र सरकार की योजना मनरेगा के अंतर्गत विकसित किया जाएगा ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले व स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग व पार्टी के विकास के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी के सार्थक प्रयासों से आज भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में पांचवा पायदान पर है। उन्होंने महिलाओं व युवाओं से किसी ना किसी क्षेत्र में कार्य करने वह अपने पैरों पर खड़े होने की बात कही उन्होंने कहा कि जब हमारी देश की महिला शक्ति एवं युवा पीढ़ी आत्मनिर्भर बनेगी तो वह दिन दूर नहीं की जब भारत अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर आ सकता है इसके लिए हम सभी का प्रयास होना जरूरी है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक आर्या ने महिला चेतन उपवन घतूरा पार्क के अन्य कार्यों के लिए ढाई लाख रुपया देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राहुल शाह, परियोजना निदेशक अजय सिंह, सदस्य जिला पंचायत गीता बिष्ट, क्षेत्र पंचायत रानी कोटलिया, नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मारुति नंदन साह, के साथ ही विभिन्न क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING