Connect with us

राष्ट्रीय

पीएम मोदी रोजगार मेला के तहत आज करीब 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे

सीएन, नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजगार मेला के तहत आज करीब 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान के तहत इसका आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित भी करेंगे। इस दौरान युवाओं को जूनियर इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक कई पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को बताया कि रोजगार सृजन को मुख्‍य प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला महत्‍वपूर्ण कदम है। यह युवाओं को सशक्तीकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त कर्मचारी कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल के बारे में अपने अनुभव भी साझा करेंगे। कर्मयोगी प्रारंभ मॉडयूल विभिन्‍न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्‍त कर्मियों के लिए ऑनलाइन आरंभिक पाठ्यक्रम है। इसमें सरकारी सेवकों के लिए आचार-संहिता, कार्यस्‍थल पर नैतिकता, सत्‍यनिष्‍ठा और मानव संसाधन नीतियां शामिल हैं। देशभर से चयनित युवाओं को भारत सरकार के तहत जूनियर इंजीनियर, लोको पायलट, टेक्नीशियन, निरीक्षक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, ग्रामीण डाक सेवक, आयकर निरीक्षक, शिक्षक, नर्स, डॉक्टर, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, पीए, एमटीएस जैसे विभिन्न पदों पर तैनाती दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING