Connect with us

रोज़गार

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर के पदों पर निकली बंपर भर्ती

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर के पदों पर निकली बंपर भर्ती
सीएन, नईदिल्ली।
भारतीय सेना में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि भारतीय वायु सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी है। यह भर्ती बैच 1/2024 के लिए निकाली गयी है। इंडियन एयरफोर्स में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार इस अग्निवीर इनटेक 1/2024 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2023 से शुरू की जाएगी जो 17 अगस्त 2023 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी इन निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में भाग लेने से पहले उम्मीदवार निर्धारित पात्रता एवं मापदंड अवश्य जांच लें। भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2023 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने गणित, भौतिकी, अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं या संबंधित क्षेत्र में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या संबंधित विषयों के साथ 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 21 वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 27 जून 2023 से पहले एवं 27 दिसंबर 2006 के बाद न हुआ हो। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ लें। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आपको आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2023 से इंडियन एयरफोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर भर सकेंगे। आवेदन पत्र भरने के साथ ही आपको निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा तभी आपका आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 250 रुपये तय किया गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकेंगे।

More in रोज़गार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING