Connect with us

देहरादून

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही 1564 नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही 1564 नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को विभाग से खाली पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल गया है। प्रस्ताव में पदों के हिसाब से रोस्टर का परीक्षण करने के बाद बोर्ड विज्ञप्ति जारी करेगा। उत्तराखंड अधीनस्थ नर्सिंग अराजपत्रित सेवा (संशोधन) नियमावली की अधिसूचना जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में 1564 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड विभाग के प्रस्ताव का परीक्षण कर रहा है। जल्द ही बोर्ड की ओर से विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे जाएंगे। सरकार ने संशोधित नियमावली में नर्सिंग भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को हटा दिया है। अब वर्षवार मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। नर्सिंग अधिकारी पदों पर 80 प्रतिशत महिला व 20 प्रतिशत पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा कुल पदों में 70 प्रतिशत पद नर्सिंग में डिप्लोमाधारक व 30 प्रतिशत पद नर्सिंग में डिग्रीधारक अभ्यर्थियों में से वर्षवार योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के डिप्लोमा व डिग्री पाठ्यक्रम में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के बराबर ही अंक देय होंगे। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से 1564 नर्सिंग अधिकारी पदों का प्रस्ताव मिला है। शीघ्र ही इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING