Connect with us

रोज़गार

सफलता की कहानी : अब किसानों को वर्षा पर नही रहना पडता है निर्भर

सीएन, नैनीताल। जनपद नैनीताल के विकास खण्ड रामगढ में कृषि विभाग द्वारा जियो लाईन सिंचाई टैंक नई व्यवस्था कर कृषक पारम्परिक फसलें उगा रहे हैं अब किसानों को वर्षा पर निर्भर नही रहना पडता है। मुख्य कृषि अधिकारी बीकेएस यादव ने बताया कि जियो लाईन सिंचाई टैंक की लागत कम होने से क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश क्षेत्र वर्ष भर सिंचाई  के लिए वर्षा पर निर्भर रहते हैं। कृषि हेतु वर्षा पर निर्भरता के कारण फसलों में सिचाई समय से नहीं होने पर उत्पादन कम होता है इसके कारण कृषकों का रूझान दिन प्रतिदिन कृषि से कम होने लगा है। कृषि विभाग द्वारा असिंचित क्षेत्रों में सिंचन क्षमता वृद्धि के उददेश्य से विभाग द्वारा सीमेंटेड सिंचाई टैंकों का निर्माण करवाने में प्रति लीटर लागत लगभग 12 से 13 रूपये प्रति लीटर आती है जिसकी निर्माण लागत अधिक होने के कारण पर्याप्त कृषकों को लाभान्वित नही कर पा रहे थे। मुख्य कृषि अधिकारी डा. बीकेएस यादव ने बताया कि इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुये जल संग्रहण हेतु नवीनतम तकनीक जियो लाईन टैंक का निर्माण किसानो के लिए करवाया जा रहा है जिसके निर्माण में लागत प्रति लीटर 5 रूपये आती है। इस जियो लाईन टैंक निर्माण के द्वारा क्षेत्र के अधिकांश किसानों को इससे लाभान्वित किया जायेगा।  उन्होंने बताया कि सिंचाई टैंका का निर्माण कृषकों की जन सहभागिता से स्थापित किये जा रहे हैं एवं निर्माण लागत कम होने के कारण क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को इससे लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कृषि विभाग द्वारा किसानोे के यहां जियो लाईन सिंचाई टैंक स्थापित किये जाने से किसान उच्च मूल्य वाली फसलें टमाटर,मटर, गोभी, शिमला मिर्च आदि का उत्पादन कर रहे हैं जिससे कृषकों की अच्छी आमदनी हो रही है तथा किसानों की आजीविका के साथ  ही आर्थिकी भी मजबूत हो रही है।


More in रोज़गार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING