Connect with us

नैनीताल

कुविवि के शोध छात्र डॉ. लवकुश का सहायक निदेशक के पद पर चयन

कुविवि के शोध छात्र डॉ. लवकुश का सहायक निदेशक के पद पर चयन
सीएन, नैनीताल।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध छात्र डॉ. लव कुश का डायरेक्टरेट ऑफ फॉरेंसिक साइंस एंड लेबोरेटरी रांची झारखंड में सहायक निदेशक के पद पर चयन हुआ है। डॉ. लवकुश नए अपना शोध वनस्पति विज्ञान में डॉ. एनएस बनकोटी तथा भारतीय वानस्पतिक सर्वे देहरादून के डॉ. एचजे चौधरी के निर्देशन में पूर्ण किया। डॉ. लव कुश अब डीएनए फिंगर प्रिंटिंग डिवीजन में काम करेंगे। शोध निदेशक प्रो ललित तिवारी, सह निदेशक डॉ. आशीष तिवारी, सहायक निदेशक डॉ. महेश आर्य तथा एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने डॉ. लवकुश को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उन्हे नियुक्ति पत्र दिया। कूटा ने डॉक्टर लव कुश के सहायक निदेशक बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कूटा की तरफ से प्रो ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीपिका गोस्वामी डॉ. दीपक कुमार, डॉ. सोहैल जावेद, डॉक्टर प्रदीप कुमार, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. गगन होती, डॉ. मनोज धोनी, डॉ. सीमा, डॉ. रितेश शाह, डॉ. ललित मोहन इत्यादि ने खुशी व्यक्त की है।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING