Connect with us

नैनीताल

मनरेगा के तहत 12 लाख की लागत से महिला चेतना उपवन पार्क तैयार

नैनीताल/भीमताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की महत्वाकांक्षी योजना के तहत गेठिया में महिला चेतना उपवन पार्क का निर्माण हुआ पूर्ण। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने बताया कि महांत्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी (मनरेगा) के तहत वर्ष 2020-21 एवं 2022 में कुल 12 लाख की लागत से 4950 लोगों द्वारा कार्य किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि गेठिया क्षेत्र मे महिला उपवन पार्क बनने से समूह की महिलायें प्रशिक्षण एवं मार्केटिंग का कार्य आसानी से कर सकती हैं। महिला चेतना उपवन में महिलायें ग्राम संगठन की बैठकें समय-समय पर आयोजित कर अपने समूहों के द्वारा बनने वाले उत्पादों का प्रचार-प्रसार भी कर सकती हैं।  उन्होंने कहा चेतना उपवन क्लस्टर स्तर का संघ है जिससे महिलाओं को आजीविका संवर्धन मेंम दद मिलेगी। श्री गर्ब्याल ने कहा कि क्षेत्र में महिला चेतना उपवन बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। उन्होंने कहा इस प्रकार की योजनायें प्रत्येक ग्राम पंचायत मे विकसित की जायेगी जिससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार मिलेगा वही पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन भी रूकेगा।  

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING