रोज़गार
उत्तराखंड : महिला होमगार्ड के 330 पदों को भरने के लिए तैयारियां तेज
उत्तराखंड : महिला होमगार्ड के 330 पदों को भरने के लिए तैयारियां तेज
सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती की तैयारी कर रही बेटियों के लिए खुशखबरी है कि राज्य में जल्द ही महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यह एक महत्वपूर्ण स्कीम है जो उत्तराखंड की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने का उद्देश्य रखती है। यह भर्ती प्रक्रिया राज्य स्तर पर संचालित की जाएगी और इसमें लिखित परीक्षा की जगह शारीरिक परीक्षा और शैक्षिक योग्यता के मानकों का आधार बनाया जाएगा। सरकार की ओर से भर्ती को लेकर शासनादेश जारी कर दिया है। संभवत: अगस्त महीने के पहले सप्ताह से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में हुई रैतिक परेड में महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इस क्रम में शासन ने आदेश जारी कर ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया। महिला होमगार्डों की भर्ती प्रक्रिया शारीरिक परीक्षा और शैक्षिक योग्यता के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता, ताकत, ऊर्जा, और दृढ़ता के मानकों को पूरा करना होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता जैसे शिक्षा योग्यता, उम्र सीमा, आरक्षण नियम, और अन्य योग्यताओं के आधार पर चयन किया जाएगा।
