Connect with us

रोज़गार

उत्तराखंड में अब नए नियम से होगी होमगार्डस भर्ती, आदेश जारी

उत्तराखंड में अब नए नियम से होगी होमगार्डस भर्ती, आदेश जारी
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में अब होमगार्डस भर्ती के लिए नियम बदल गए है। बताया जा रहा है कि शासन ने होमगार्ड भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता सहित कुछ अन्य बिंदुओं पर भी संशोधन किया है, जल्द ही अब नई प्रक्रिया के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसके आदेश जारी किए गए है। होमगार्ड में भर्ती होने के लिए अभ्यर्थियों को अब 10 वीं पास होना अनिवार्य है। पूर्व में हुई भर्तियों में पर्वतीय जिलों में पांचवीं पास और मैदानी जिलों में आठवीं पास शैक्षिक योग्यता थी। इसके अलावा पूर्व में जो भर्तियां होती थीं वह ब्लाक स्तर पर होती थी, जिसे अब जिला स्तर पर किया गया है। इसके साथ ही अब आयु सीमा में भी बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि अब भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु कम से कम 18 वर्ष एवं अधिक से अधिक 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना प्रथम छमाही की अवधि में चयन होने पर सम्बन्धित वर्ष की 01 जनवरी से तथा द्वितीय छमाही की अवधि में भर्ती होने पर 01 जुलाई से की जायेगी। होमगार्ड्स की भती सम्बन्धित जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्र से की जायेगी। अधिवास प्रमाण.पत्र हेतु नियमानुसार सम्बन्धित जनपद के सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण.पत्र मान्य होगा। राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग को शासनादेश द्वारा अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट अनुमन्य होगी।

More in रोज़गार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING