Connect with us

नैनीताल

नैनीताल उच्च न्यायालय के आदेशों के तहत खनन कार्य करना सुनिश्चित करें : डीएम

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला खनन समिति धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता मे बुधवार को जिला खनन समिति की बैठक जिला कार्यालय नैनीताल के सभागार मे आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारिंयो को गौला, नन्धौर, कोसी एव दाबका नदी हो रहे खनन की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा उच्च न्यायालय के आदेशो के तहत खनन कार्य करना सुनिश्चित करे साथ ही सम्बन्धित नदियो में समय सीमा के अंदर खनन कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करे। बैठक मे सम्बन्धित अधिकारियो ने बताया की गौला बिज की ए वन साईड एपोच के पुनर्निमाण/मरम्मत कार्य हेतु गौला नदी मे एकत्र आरबीएम रेता आदि की धनराशि ,जो विभिन्न विभागो को भुगतान की जानी थी, जिस पर जिलाधिकारी पर प्रभागीय लैंगिग प्रबंधक अधिकारी को निर्देश दिए है कि तत्काल संबंधित विभाग की आर आर सी निर्गत कर वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान से खनन सत्र के दौरान 2022-23 मैं गोला नदी का लक्ष्य 2174843 के सापेक्ष वर्तमान में 881016 कुल खनन निकासी 1313827 अवशेष निकासी है जिसे 28 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कोसी लक्ष्य 376746 के सापेक्ष वर्तमान में 365135 कुल खनन निकासी,11610200 अवशेष निकासी है जिसे 14 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाएगा। दाबका लक्ष्य 59954 के सापेक्ष वर्तमान में 55272 कुल खनन निकासी 4681 अवशेष निकासी है जिसे 16 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाएगा। नन्धौर लक्ष्य 443043 के सापेक्ष वर्तमान में,250405 कुल खनन निकासी,192637 अवशेष निकासी है जिसे 18 मई 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। एडीएम अशोक कुमार जोशी, उपजिलाधिकारी रामनगर, गौरव चटवाल, मनीष कुमार, पारितोष वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चन्द्र, डीएलएम खनन रामनगर शेर सिंह, डीएलएम नंधौर आनंद कुमार आदि मौजूद थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING