Connect with us

नैनीताल

वन सुरक्षित व विकसित होंगे तो ही मानव जीवन बचा रहेगा : नितिन पंत

सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। अगर वन सुरक्षित रहेंगे और विकसित होंगे तो ही मानव जीवन बचा रहेगा। इसलिए सभी को वनों को संरक्षित करने पर जागरूक रहना होगा। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर वन अनुसंधान केन्द्र गांजा में मंगलवार को इस वर्ष के लक्ष्य वाक्य “वन और स्वास्थ्य” पर ये उदगार व्यक्त करते वन रेंज अधिकारी नितिन पंत ने “वन और स्वास्थ्य”पर विस्तृत जानकारी देते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से मौसम चक्र में बदलाव, प्रदूषण में वृद्धि और अनियंत्रित विकास हो रहा है वह भविष्य के लिए खतरनाक है। सुरक्षित भविष्य के लिए वनों की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है, और आने वाली पीढ़ी को अभी से सचेत हो जाना चाहिए। इस मौके पर छात्र छात्राओं के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, केंद्र का भ्रमण और शोध कार्य के महत्व के बारे में बताते बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर धीरज वर्मा, पूरन राम, कमला जोशी, ज्योति प्रकाश, मनोज सिंह,दीपक, जगदीश पडियार, गीता तिवारी, अल्का आदि उपस्थित रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING