Connect with us

नैनीताल

23 मार्च को होगा एक साल नई मिसाल के तहत चिकित्सा शिविरों का आयोजन

23 मार्च को होगा एक साल नई मिसाल के तहत चिकित्सा शिविरों का आयोजन
सीएन, नैनीताल।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च, 2023 को जनपद में ‘एक साल नई मिसाल’ कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘जन सेवा’ थीम पर बहुद्देशीय शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा। गर्ब्याल ने बताया कि विकास पुस्तिका का विमोचन, बहुद्देशीय शिविर तथा चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के प्रभारी मंत्री के द्वारा की जायेगी। उन्होंने बताया कि बहुद्देशीय शिविर में आम जन को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की उपलब्धता, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली जनोपयोगी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं का वितरण आदि सुनिश्चित किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 11ः00 बजे किया जायेगा। प्रभारी मंत्री/सांसद द्वारा पहले जनता को सम्बोधित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को मुख्यमंत्री द्वारा अपराह्न लगभग 12ः30 बजे सम्बोधित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सजीव प्रसारण के लिए जनपद में एलईडी एवं साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था भी की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि बहुद्देशीय शिविर, चिकित्सा शिविर में उत्तराखण्ड की लोक परम्पराओं, लोक नृत्य, लोक गायन, लोक कला जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। जनपद मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जायेगा।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING