Connect with us

स्वास्थ्य

उत्तराखंड : अस्पताल के निदेशक पर शव को बंधक बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

सीएन, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने चंदन अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. परवेज के खिलाफ शव को बंधक बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना तीन जनवरी की है। इस मामले में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला का शव पति को सौंपा।
अल्मोड़ा के गोलना करड़िया धारानौला निवासी नंदन बिरौड़िया ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सीमा बीमार हो गईं। उन्हें सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भर्ती कराया था। तीन जनवरी की शाम पत्नी को रेफर कर दिया गया। इस पर परिजन उसे लेकर भोटियापड़ाव स्थित चंदन हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल में 50 हजार रुपये नकद जमा कराया और सात हजार के टेस्ट कराए गए। शाम को 6:30 बजे
सीमा को आईसीयू वार्ड में ले जाया गया। इसके बाद अस्पताल संचालकों ने बताया कि सीमा के दिल ने काम करना बंद कर दिया और उसकी मौत हो गई है। इसके बाद 30 हजार रुपये मांगते हुए कहा कि रकम चुकाने पर ही शव मिलेगा। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि नंदन की शिकायत के बाद पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और सीमा का शव उसके पति नंदन को दिलाया। नंदन की तहरीर पर चिकित्सा निदेशक परवेज के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 (3) जबरन वसूली में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि महिला के पति ने तहरीर दी तो प्राथमिकी दर्ज हुई। प्रकरण की जांच जारी है।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING