Connect with us

नैनीताल

लेक सिटी वेलफेयर क्लब करेगा 23 अप्रैल को सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सीएन, नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा 23 अप्रैल को सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे हल्द्वानी के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. प्रकाश पंत, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलांबर भट्ट, डॉ. विजय पंत, चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ. एच एल कुशवाह और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोमा पंत उपस्थित रहेंगे। क्लब द्वारा अपने स्तर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। क्लब की अध्यक्ष मीनू बुडलाकोटी और सचिव रमा भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रेमा अधिकारी, जीवन्ती भट्ट और ज्योति ढोंडियाल को संयोजक व रानी साह, दीपिका बिनवाल और दीपा पांडेय को सह संयोजक बनाया गया है। जो भी लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहते है वह 875513254, 8630398696, 9568305828 नंबरो पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। कैंप की तैयारियों में अध्यक्ष मीनू बुडलाकोटी, सचिव रमा भट्ट, अमिता साह, हेमा भट्ट, दीपा रौतेला, कविता त्रिपाठी, सीमा सेठ, लीला जोशी, सोनू साह, कविता गंगोला, प्रगति जैन, कंचन जोशी, गीता साह, रेखा पंत, संगीता श्रीवास्तव, तूसी साह, विनीता पांडेय, मंजू बिष्ट, आभा साह, लीला राज लोग लगे हुई हैं।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING