Connect with us

स्वास्थ्य

सांसद भट्ट ने उठाई किच्छा में बन रहे एम्स सैटेलाइट सेंटर को पूर्ण एम्स का दर्जा दिए जाने की मांग

सीएन, नैनीताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री का नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से लोकसभा सत्र के दौरान भेंट कर पत्र सौंपा जिसमें जनपद उधमसिंह नगर के अंतर्गत किच्छा में बन रहे एम्स सैटेलाइट सेंटर को पूर्ण एम्स का दर्जा दिए जाने की मांग की है। श्री भट्ट ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करते हुए पत्र के माध्यम से कहा है कि  जनपद उधमसिंह नगर के अंतर्गत किच्छा में एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) का सैटेलाइट सेंटर निर्माणाधीन है। जिसको पूर्ण रूप से एम्स का दर्जा दिया जाना अत्यंत आवश्यक है। श्री भट्ट ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है  कि उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण ही उसे “विशेष राज्य का दर्जा दिया गया है। राज्य के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में रहने वाली बडी जनसंख्या को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की नितांत आवश्यकता है। पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर एवं अल्मोड़ा जिलों के सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों से किच्छा पहुंचने में लगभग 12 से 15 घण्टे लग जाते है और ऐसे ही नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों से आने में भी बहुत समय लगता है। चीन की सीमा से लगे क्षेत्रों के लोगों को लगभग 16 से घण्टे तक किच्छा सैटेलाईट सेंटर आने में लग जाते है। यदि मरीज का यहां पर ठीक उपचार नहीं हुआ तो, पुनः बरेली, मुरादाबार, देहरादून एवं दिल्ली आना ही पड़ता है और ऐसे में दिल्ली पहुंचने पर कुल मिलाकर लगभग 21 से 22 घण्टे लग जाते हैं। इतने लम्बे समय तक पहाड़ी मार्गों से आने में कई लोगों की रास्तें में ही मृत्यु हो जाती है। आदि कैलाश, गुंजी, कुट्टी, नभिढांग, गर्ब्यांग, जोलिंगकोंग, छियालेख, पांगला से आने में भी यह दूरी और बढ़ जाती है। इसलिए किच्छा में बन रहे एम्स सैटेलाइट सेंटर को पूर्ण एम्स का दर्जा दिया जाना जनहित में अति आवश्यक है। श्री भट्ट ने बताया कि सैटेलाइट सेंटर केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, रामपुर आदि क्षेत्रों की बड़ी आबादी के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। यदि किच्छा स्थित एम्स सैटेलाईट सेंटर को पूर्ण रूप से विकसित किया जाता है, तो उत्तराखंड के उपरोक्त जिलों के सीमावर्ती गांव एवं उत्तर प्रदेश के उत्तराखण्ड से लगे हुए जिलों के लाखों नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी और उन्हें दूर-दराज के महानगरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। श्री भट्ट ने कहा है कि  जनभावनाओं एवं क्षेत्रीय आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए किच्छा (उधमसिंह नगर) में बन रहे एम्स सैटेलाइट सेंटर को पूर्ण एम्स का दर्जा प्रदान किया जाना बेहद आवश्यक है।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING