Connect with us

स्वास्थ्य

आजकल : पहाड़ों में खिलने वाले बुरांश के फूल से सेहत को मिलते हैं 5 फायदे

आजकल : पहाड़ों में खिलने वाले बुरांश के फूल से सेहत को मिलते हैं 5 फायदे
सीएन, नैनीताल।
इन दिनों उत्तराखंड के पहाड़ों में सुर्ख लाल रंग का फूल खिला हुआ है। जो न केवल पहाड़ के जंगलों की सुन्दरता में चार चांद लगा रहा है बल्कि बुरांश मानव स्वज्ञस्थ्य के लिए भी रामबाण साबित हो रहा है। बुरांश का पौधा सेहत के लिए लाभकारी होता है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में कई ऐसे पेड़-पौधे और जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं जिनका इस्तेमाल स्वास्थ्य, त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इन्हीं में से एक है बुरांश। बुरांश का पौधा पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। बुरांश के फूलों, पंखुड़ियों, पत्तों को स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। बुरांश की पंखुड़ियों में क्विनिक एसिड पाया जाता है। साथ ही इसके फूल भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। पहाड़ों में बुरांश के फूलों का जूस  बनाया जाता है। यह जूस स्वादिष्ट होने के साथ ही पौषक तत्वों से भी भरपूर होता है। बुरांश के औषधीय गुण के कारण इसका इस्तेमाल रोगों के इलाज के लिए किया जाता है।
बुरांश के फूल के फायदे
एनीमिया से बचाव: एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। अधिकतर महिलाओं को शरीर में खून की कमी की समस्या का सामना करना पड़ता है। खून की कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण बनता है। ऐसे में बुरांश का फूल लाभकारी होता है। बुरांश के फूल में आयरन की मात्रा अच्छी होती हैए जो एनीमिया से बचाव करता है। आयरन खून की कमी की भी पूर्ति करता है। बुरांश का फूल आपके हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए: उम्र बढ़ने के साथ ही हड्डियों से जुड़े रोग भी होने लगते हैं। ऐसे में आप बुरांश के फूलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। बुरांश के फूल में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इससे हड्डियों, जोड़ों में दर्द की शिकायत भी दूर होती है।
जलन को शांत करे बुरांश: बुरांश के फूल शरीर त्वचा की शांत को भी शांत करने में कारगर होता है। कुछ लोगों को शरीर में गर्मी बनी रहती हैए इससे उन्हें जलन होती है। ऐसे में बुरांश के फूलों का शरबत पीना फायदेमंद होता है। इससे जलन शांत होती है।
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद: बुरांश डायबिटीज रोगियों के लिए भी लाभकारी होता है। बुरांश का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। बुरांश में एंटी हाइपरग्लाइसेमिक गुण पाया जाता है, जो शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है। लेकिन अगर आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसे लेना चाहिए।
शारीरिक कमजोरी दूर करे: बुरांश पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम जिंक और कॉपर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में यह शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है। अगर आप शारीरिक रूप से कमजोर हैं, तो बुरांश का सेवन कर सकते हैं।
बुरांश के फूलों का सेवन करने का तरीका
बुरांश के फूलों का सेवन करना लाभकारी होता है। ऐसे में आप इसका सेवन किस तरह से कर सकते हैं तो आप बुरांश के फूलों का सेवन जूस या शरबत के रूप में कर सकते हैं। बुरांश के फूल का जूस सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। बुरांश के फूलों के साथ ही इसके पत्ते भी लाभकारी होते हैं। ऐसे में आप चाहें तो इसके पत्तों को भी उपयोग में ला सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही बुरांश के फूलों या पत्तों का उपयोग करें।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING