Connect with us

स्वास्थ्य

अल्मोड़ा में लंबे समय से रिक्त पद पर फार्मेसी अधिकारी की तैनाती, अब सप्ताह में छह दिन मिलेंगी सेवाएं

सीएन, अल्मोड़ा। पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय के कक्ष संख्या 9 में संचालित आयुष विंग में लंबे समय से मुख्य फार्मेसी अधिकारी का पद रिक्त होने के कारण दवा वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इससे आयुर्वेदिक उपचार के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए कार्यालय जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, अल्मोड़ा द्वारा आदेश जारी करते हुए फार्मेसी अधिकारी मदन प्रकाश को आयुष विंग जिला चिकित्सालय में सेवाएं देने के लिए तैनात किया गया है। जारी आदेश के अनुसार मदन प्रकाश, जो वर्तमान में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगरखान में तैनात हैं, अब सोमवार से शनिवार तक सप्ताह के छह दिन जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में अपनी सेवाएं देंगे। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले उन्हें सप्ताह में केवल तीन दिन के लिए यहां सेवाएं देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन मरीजों की सुविधा को देखते हुए अब उनकी सेवाएं छह दिन कर दी गई हैं।गौरतलब है कि इस गंभीर समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे लगातार प्रयासरत रहे। उन्होंने कई बार जिलाधिकारी से इस विषय पर वार्ता की, साथ ही देहरादून स्थित विभागीय उच्चाधिकारियों से भी संपर्क बनाए रखा। इसके अतिरिक्त सूचना के अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। लगातार प्रयासों के बाद अब विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है, जिससे आयुष विंग में आने वाले मरीजों को आयुर्वेदिक दवाओं की उपलब्धता में काफी राहत मिलने की उम्मीद है और चिकित्सालय की व्यवस्था भी पहले से अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING