Connect with us

स्वास्थ्य

अल्मोड़ा के लिए बड़ी सौगात : अब जिला अस्पताल में शुरू हुआ टोटल हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन

सीएन,अल्मोड़ा। अब अल्मोड़ा वासियों को टोटल हिप रिप्लेसमेंट (Total Hip Replacement) जैसी जटिल और महंगी सर्जरी के लिए दिल्ली या अन्य बड़े महानगरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं है। पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा में यह सुविधा अब न केवल उपलब्ध है, बल्कि ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक शुरू कर दिए गए हैं। डॉ. अविनाश की तैनाती के बाद यह ऐतिहासिक पहल संभव हो सकी है। सबसे खास बात यह है कि यह अत्याधुनिक सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क की जा रही है। पहले इस सर्जरी पर मरीजों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब यह सुविधा अपने ही जिले में उपलब्ध है। इस पहल से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को जहां समय पर इलाज मिल सकेगा, वहीं उन्हें बड़े शहरों की दौड़-भाग और आर्थिक बोझ से भी राहत मिलेगी। यह स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसके लिए जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग और विशेष रूप से डॉ. अविनाश सराहना के पात्र हैं।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING