Connect with us

स्वास्थ्य

आज है विश्व हृदय दिवस: हृदय का इस्तेमाल करें, हृदय को जानें, इतिहास व महत्व

आज है विश्व हृदय दिवस: हृदय का इस्तेमाल करें, हृदय को जानें, इतिहास व महत्व
सीएन, नैनीताल।
हृदय शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इसका लक्ष्य सभी लोगों को हृदय संबंधी बीमारियों से सतर्क करना है क्योंकि दुनियाभर में हृदय रोगों के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में हृदय को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। इस दिन को मनाने की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने की थी। हालांकि, इसका विचार के पूर्व अध्यक्ष एंटोनी बेयस डी लूना ने पेश किया था। दुनिया में पहला विश्व हृदय दिवस 24 सितंबर 2000 को मनाया गया। इसके बाद विश्व हृदय दिवस को 29 सितंबर के दिन मनाने की घोषणा की गई और तब से हर साल एक नई थीम के साथ यह दिन मनाया जाने लगा। अगर किसी व्यक्ति का हृदय ठीक से काम करना बंद कर दें, तो उसकी मृत्यु तक हो सकती है। ऐसे में हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूक होना बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य से हर साल विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है, ताकि लोग हृदय स्वास्थ्य के महत्व को समझ सकें और हृदय रोगों से बच सकें। इससे हृदय संबंधी बीमारियां जैसे दिल का दौरा, स्ट्रोक और कोरेनरी हृदय रोग आदि से होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सकें। हर साल विश्व हृदय दिवस मनाने के लिए एक खास थीम जारी करता है। इस साल के लिए इस दिवस की थीम है हृदय का इस्तेमाल करें, हृदय को जानें। इस थीम का मकसद सभी लोगों को अपने हृदय के स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही यह थीम अपने हृदय को जानने पर जोर देती है क्योंकि आप जितना अपने हृदय के बारे में जानेंगे, उतना ही उसकी देखभाल भी कर सकेंगे। नियमित रूप से एक्सरसाइज या कुछ शारीरिक गतिविध करने से हृदय स्वास्थ्य ठीक रहता है। इससे हृदय की मांसपेशियां महबूत होती है। एक्सरसाइज के अलावा खान.पान पर ध्यान देना भी जरूरी है। इसके लिए अपनी डाइट में सब्जियां, फल, साबुत अनाज, मेवे शामिल करें और नूडल्स, बर्गर और पिज्जा जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें। इसके अलावा धूम्रपान करना भी छोड़ दें। माउंटेन क्लाइंबर और क्रंच पूरे शरीर पर प्रभाव डालने वाले व्यायाम हैं, लेकिन कई लोग इनके बीच चयन करने में भ्रमित होते हैं। हालांकि, दोनों की तकनीक और फायदे अलग.अलग हैं।
आइए आज हम आपको दोनों व्यायाम करने का तरीका और इनके फायदे बताते हैं ताकि आप इनमें से किसी एक का चयन आसानी से कर सकें। अच्छी बात यह है कि इन व्यायाम के लिए किसी भी व्यायाम मशीन या उपकरण की जरूरत नहीं है। माउंटेन क्लाइंबर और क्रंच पूरे शरीर पर प्रभाव डालने वाले व्यायाम हैं, लेकिन कई लोग इनके बीच चयन करने में भ्रमित होते हैं। हालांकि, दोनों की तकनीक और फायदे अलग.अलग हैं।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING