Connect with us

स्वास्थ्य

आज है विश्व पशु चिकित्सा दिवस: पशु क्रूरता को रोकने को जागरूकता फैलाना

आज है विश्व पशु चिकित्सा दिवस: पशु क्रूरता को रोकने को जागरूकता फैलाना
सीएन, नैनीताल।
विश्व पशु चिकित्सा दिवस हर साल अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के पशु चिकित्सकों के प्रयासों को मान्यता देने के लिए समर्पित है। यह जानवरों और मनुष्यों के स्वास्थ्य और कल्याण को बनाए रखने में पशु चिकित्सकों के महत्व को उजागर करने का एक अवसर है। बता दें कि इस दिन को मनाये जाने का मुख्य कारण है पशु स्वास्थ्य की देखभाल और पशु क्रूरता को रोकने के लिए दुनियाभर में जागरूकता फैलाना। यह दिवस केवल पशु चिकित्सकों के योगदान का सम्मान करने का दिन ही नहीं बल्कि यह एक जिम्मेदार पालतू पशु मालिक बनना भी सिखाता है। विश्व पशु चिकित्सा दिवस का इतिहास बहुत पुराना है। इस दिवस को मनाये जाने का इतिहास 1863 से शुरू होता है। उस दौरान एडिनबर्ग के वेटरनरी कॉलेज के प्रोफेसर जॉन गैम्गी ने यूरोप के पशु चिकित्सकों को इंटरनेशनल वेटरनरी कांग्रेस नामक एक बैठक के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद 1959 तक पशु स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विश्व पशु चिकित्सा संघ का गठन किया गया। इसके बाद 2000 में पहली बार विश्व पशु चिकित्सा संघ द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया गया था। लियो मेयर जोन्स को पशु चिकित्सा के जनक के रूप में जाना जाता है। उनका पशु चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान रहा है। लियो मेयर जोन्स जानवरों के लिए मानकीकृत दवा खुराक शुरू करने वाले पहले व्यक्ति थे। प्रत्येक वर्ष विश्व पशु चिकित्सा संघ द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस के लिए एक विशेष थीम का चयन किया जाता है। चुने गए थीम का उद्देश्य होता है विश्व स्तर पर पशुओं के सामने आने वाले वर्तमान मुद्दों और चुनौतियों पर विचार विमर्श करना। बता दें कि विश्व पशु चिकित्सा दिवस थीम 2024 है-पशु चिकित्सक आवश्यक स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं। यह विषय विश्व भर के पशु चिकित्सकों द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। 

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING