Connect with us

स्वास्थ्य

विश्व गठिया दिवस: दुनिया भर में 35 करोड़ से भी ज्यादा लोग अर्थराइटिस के शिकार

विश्व गठिया दिवस: दुनियाभर में 35 करोड़ से भी ज्यादा लोग अर्थराइटिस के शिकार
सीएन, नैनीताल।
विश्व गठिया दिवस सालाना 12 अक्टूबर को गठिया और मस्कुलोस्केलेटल रोगों के अस्तित्व और प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए दुनिया भर में मनाया जाता है। गठिया 100 से अधिक जोड़ों से संबंधित बीमारियों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है, जो एक जोड़ में या आसपास सूजन का कारण बनता है, जिसके परिणामस्वरूप दर्द, जकड़न और कभी-कभी चलने में कठिनाई होती है। 12 अक्टूबर 2023 27 वें उत्सव को चिह्नित करता है। अर्थराइटिस या गठिया एक प्रकार की ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसके मरीजों को अक्सर घुटनों में दर्द और सूजन की समस्या रहती है। ग्लोबल रयूमेटॉयड अर्थराइटिस नेटवर्क 2021 द्वारा जारी किए गए एक आंकड़े की मानें तो दुनियाभर में करीब 35 करोड़ से भी ज्यादा लोग गठिया के शिकार हैं। हर साल 12 अक्टूबर को विश्व गठिया दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाना और मरीजों का हौंसला बढ़ाना है। विश्व गठिया दिवस का सिलसिला साल 1996 से शुरू हुआ था। दरअसल, इस साल 12 अक्टूबर को आर्थराइटिस एंड रूमेटिज्म इंटरनेशनल द्वारा इस दिन की स्थापना की गई थी। इसके बाद से ही दुनियाभर में गठिया से जूझ रहे मरीजों के लिए यह दिवस मनाया जाता है। अर्थराइटिस का पता पहली बार 4500 बीसी में चला था। गठिया के मामले आज.कल लोगों में तेजी से बढ़ रहे हैं। इस दिवस को मनाए जाने के पीछे का मकसद इस विषय पर लोगों को जागरुक करना है। कई बार लोग घुटनों में सूजन या फिर दर्द को आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जो आगे चलकर गठिया का रूप ले सकता है। इस दिन हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स और हेल्थ से जुड़ी संस्थाएं जगह.जगह पर कैंप लगाने के साथ सेमिनार आयोजित कर लोगों को गठिया से बचने और इसे मैनेज करने के तरीकों के बारे में बताते हैं। साथ ही इस समस्या से जूझ रहे मरीजों का हौंसला भी अफ़ज़ाई करते हैं। विश्व गठिया दिवस की इस साल की थीम इट्स इन यौर हैंड पर आधारित है। दरअसल, इस थीम से लोगों को ये बताने का प्रयास किया जा रहा है कि गठिया से बचना आपकाे अपने हाथों में है। इससे बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में सुधार करने के साथ ही कुछ बदलाव करने की आवश्यकता होती है।
गठिया से बचाव करने के लिए आजमाएं ये टिप्स
गठिया से बचने के लिए शारीरिक रूप से एक्टिव रहें और नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें। गठिया से बचने के लिए हेल्दी डाइट लें। इसके लिए आप ठंडी और खट्टी चीजों से परहेज करें। इसके लिए आप मौसमी फलों, लहसुन हल्दी आदि खा सकते हैं। इसके लिए आप घुटनों की मालिश या फिर गर्म पानी से सिकाई भी कर सकते हैं। 

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING