Connect with us

नैनीताल

नैनीताल हाईकोर्ट ने कई जिला न्यायधीश, एडीजे, सिविल जज सीनियर डिवीजन व जूनियर डिवीजन न्यायिक अधिकारियों का किया स्थानान्तरण

सीएन, नैनीताल। उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने गुरुवार को कई जिला न्यायधीश,अपर जिला न्यायाधीश, सिविल जज सीनियर डिवीजन व जूनियर डिवीजन के न्यायिक अधिकारियों के स्थानान्तरण किये हैं।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हरीश कुमार गोयल, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, देहरादून को निदेशक, उत्तराखंड न्यायिक एवं कानूनी अकादमी भवाली स्थान्तरित किया गया है जबकि उजाला भवाली के निदेशक नितिन शर्मा को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देहरादून बनाया गया है। राजीव कुमार खुल्बे, सदस्य-सचिव, उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बागेश्वर व जिला न्यायाधीश बागेश्वर एसएमडी दानिश को सचिव संसदीय एव विधायी कार्य देहरादून स्थानान्तरित किया जा रहा है।
अनुज कुमार संगल, रजिस्ट्रार (सतर्कता) को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के सदस्य सचिव के कार्यालय का प्रभार भी दिया जा रहा है।

अपर जिला जज

नैनीताल। जजों के स्थान्तरण सूची के मुताबिक ए डी जे पिथौरागढ़ पंकज तोमर को एडीजे पोक्सो देहरादून, मनोज गर्ब्याल एडीजे द्वितीय से एडीजे प्रथम देहरादून, विनोद कुमार ए डी जे द्वितीय से ए डी जे प्रथम काशीपुर,अनुश्री जुयाल जज परिवार न्यायालय नैनीताल से ए डी जे प्रथम हरिद्वार, महेश चंद्र कौशिवा अपर सचिव न्याय से ए डी जे पिथौरागढ़, अर्चना सागर पीठासीन अधिकारी औधौगिक ट्रीब्यूनल हल्द्वानी से ए डी जे पोक्सो देहरादून,संजीव कुमार ए डी जे प्रथम से ए डी जे द्वितीय हरिद्वार,अम्बिका पन्त रजिस्ट्रार कम्प्यूटर हाईकोर्ट से ए डी जे द्वितीय रुड़की,अनिरुद्ध भट्ट ए डी जे द्वितीय ए डी जे तृतीय हरिद्वार,रीना नेगी ए डी जे पोक्सो रुद्रपुर से ए डी जे कोटद्वार,चन्द्रमणि राय ए डी जे तृतीय से ए डी जे द्वितीय देहरादून,रितेश श्रीवास्तव ए डी जे तृतीय हरिद्वार से ए डी जे द्वितीय काशीपुर,धर्मेंद्र अधिकारी ए डी जे पंचम से ए डी जे तृतीय देहरादून, शीश चन्द्रा ए डी जे चतुर्थ हरिद्वार से ए डी जे चतुर्थ देहरादून,प्रतिभा तिवारी ए डी जे कोटद्वार से ए डी जे पोक्सो हरिद्वार,राजू कुमार श्रीवास्तव अपर सचिव न्याय ए डी जे चतुर्थ हरिद्वार, मीना देऊपा ए डी जे पोक्सो देहरादून से ए डी जे तृतीय रुद्रपुर,अश्वनी गौड़ ए डी जे पोक्सो देहरादून से ए डी जे रुद्रपुर,गीता चौहान ए डी जे षष्टम से ए डी जे पंचम देहरादून, अंजली नौलियाल ए डी जे पोक्सो हरिद्वार से ए डी जे सप्तम देहरादून, तरुण ए डी जे सप्तम से ए डी जे अष्टम देहरादून,सुधीर कुमार ए डी जे प्रथम से जज परिवार न्यायालय नैनीताल, वृजेन्द्र सिंह ए डी जे प्रथम देहरादून से अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत रुद्रपुर,आशुतोष कुमार मिश्रा ए डी जे चतुर्थ से ए डी जे वाणिज्यिक कोर्ट देहरादून, धर्मेंद्र सिंह अधिकारी ए डी जे पंचम देहरादून से विशेष जज भ्रष्टाचार निवारण देहरादून,रजनी शुक्ला ए डी जे तृतीय रुद्रपुर से अपर सचिव न्याय,सुधीर कुमार सिंह ए डी जे अष्टम देहरादून से अपर सचिव न्याय,मनमोहन सिंह अपर जज वाणिज्यिक कोर्ट देहरादून से पीठासीन अधिकारी औद्यौगिक ट्रिब्यूनल हल्द्वानी बनाया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : लाइटर जलाते ही भड़की आग, बुरी तरह झुलसे दो युवक

सिविल जज जूनियर डिवीजन
सिविल जजों में नैनीताल निवासी नवल सिंह बिष्ट सिविल जज जूनियर डिवीजन उत्तरकाशी से एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन रूड़की, रमेश चन्द्र ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट काशीपुर से सिविल जज जूनियर डिवीजन देहरादून, ऐश्वर्य बोरा सिविल जज जूनियर डिवीजन रुड़की से ज्युडिसीएल मजिस्ट्रेट बागेश्वर, चन्देश्वरी सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीनगर से ज्युडिसीएल मजिस्ट्रेट लक्सर, राजेन्द्र कुमार सिविल जज जूनियर डिवीजन ऋषिकेश का सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वाराहाट, कल्पना सिविल जज जूनियर डिवीजन काशीपुर को फर्स्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीनगर, पुनीत कुमार फर्स्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन रुड़की को सिविल जज जूनियर डिवीजन बागेश्वर, प्रकाश चन्द्र ज्युडिसीएल मजिस्ट्रेट फर्स्ट देहरादून को सिविल जज जूनियर डिवीजन उत्तरकाशी, रिजवान अंसारी सिविल जज जूनियर डिवीजन बागेश्वर को सिविल जज जूनियर डिवीजन रुद्रपुर, रजनीश मोहन सिविल जज जूनियर डिवीजन टनकपुर को सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीनगर, कंचन चौधरी सिविल जज जूनियर डिवीजन रुद्रपुर को फर्स्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन रुद्रपुर, शिवानी नाहर सिविल जज जूनियर डिवीजन रानीखेत को ज्युडिसीएल मजिस्ट्रेट फर्स्ट रुड़की, लवल कुमार वर्मा ज्युडिसीएल मजिस्ट्रेट द्वितीय रुद्रपुर को सिविल जज जूनियर डिवीजन गरुड़, उर्वशी रावत ज्युडिसीएल मजिस्ट्रेट ऋषिकेश को ज्युडिसीएल मजिस्ट्रेट फर्स्ट देहरादून, करिश्मा डंगवाल फर्स्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन काशीपुर को सिविल जज जूनियर डिवीजन काशीपुर, जसमीत कौर ज्युडिसीएल मजिस्ट्रेट फर्स्ट रुड़की को सिविल जज जूनियर डिवीजन रानीखेत, रुचिका गोयल सेकेंड एडिशनल सिविल जज ज्यू. डिवीजन काशीपुर से फर्स्ट एडिशनल सिविल जज जूनियर डिवीजन नैनीताल, प्रतीक मथेला सिविल जज जूनियर डिवीजन सितारगंज से ज्युडिसीएल मजिस्ट्रेट पौड़ी बनाया गया है।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING