Connect with us

नैनीताल

भीमताल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

सीएन, भीमताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला न्यायधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के मार्गदर्शन के दृष्टिगत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सीनियर सिविल जज बीनू गुलयानी द्वारा राजीव गांधी पंचायत भवन पाण्डे गांव भीमताल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर में सचिव बीनू गुलयानी द्वारा साइबर अपराध, साइबर अपराध बचाव तथा स्थाई लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। जागरूकता शिविर मे पराविधिक स्वंय सेवक यशवंत कुमार द्वारा बताया गया कि साइबर क्राइम यदि किसी के साथ हो जाता है तो वह पुलिस थाने में जाकर 1930 नंबर पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जिससे साइबर क्राइम की रिपोर्ट नजदीकी थाने में स्वतः ही आ जाती है। कार्यक्रम में नितेश बिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान पूरन लाल, ममता बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य लीलाधर ग्राम विकास अधिकारी, तथा नवाब खान, कृष्णा चंद उपस्थित रहे।


More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING