Connect with us

उत्तर प्रदेश

अदालत ने माफिया अतीक अहमद को बेटे असद के अंतिम संस्कार में शामिल होने की नही दी इजाजत

सीएन, प्रयागराज। उमेश पाल शूटआउट में शामिल माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद वो बुरी तरह टूट गया है। अतीक अपने बेटे को आखिरी बार देखना चाहता था उसे अपने हाथों से दफनाना चाहता था, लेकिन अब उसकी ये हसरत भी पूरी नहीं हो पाएगी। कोर्ट ने अतीक को असद के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत नहीं दी है। अतीक ने कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसके कोर्ट ने खारिज कर दिया है। पुलिस असद अहमद के शव को अतीक के रिश्तेदारों को सौंपेगी। असद का शव लेने उसके नाना हारुन और मौसा डॉ उस्मान झांसी जाएंगे। असद का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। शुक्रवार को यानी आज कोर्ट की छु्टटी होने की वजह से अब अतीक दोबारा अपील भी नहीं कर पाएंगा। हालांकि वो जिला प्रशासन ने पेरौल के लिए अपील कर सकता है लेकिन जिस तरह के हालात है ऐसे में उसे इजाजत मिलना मुश्किल है। अतीक अहमद अपने बेटे को आखिरी बार देखना चाहता था, उसने असद को प्रयागराज में ही दफनाने की अपील की थी। अतीक के साथ उसका भाई भी अपने भतीजे के जनाजे में शामिल होना चाहता था। अतीक के परिवार के ज्यादातर सदस्य या तो जेल में हैं या फिर फरार है और उसके दो बेटे नाबालिग है। इस बीच सूत्रों की माने तो अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन भी सरेंडर कर सकती है। शाइस्ता उमेश पाल की हत्या के बाद से ही फरार है, लेकिन अब वो अपने बेटे असद को आखिरी बार देखना चाहती है। शाइस्ता अपने वकीलों के जरिए पुलिस के सामने सरेंडर कर सकती है, क्योंकि कोर्ट के जरिए सरेंडर करने की एक लंबी प्रक्रिया होती है इसलिए वो पुलिस के सामने सरेंडर कर सकती है। आपको बता दें कि अतीक और शाइस्ता की आखिरी बार जब बात हुई थी वो असद को लेकर ही हुई थी। शाइस्ता इस बात को लेकर बेहद नाराज थी कि असद गाड़ी से बाहर क्यों निकला, उसने तमंचा क्यों लहराया था। जिसकी वजह से सीसीटीवी में उसकी तस्वीर कैद हो गई थी। इस पर अतीक ने कहा था कि वो शेर का बेटा है।

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING