Connect with us

नैनीताल

उत्तराखंड हाईकोर्ट के तीन न्यायाधीशों ने ली शपथ, जजो की संख्या आठ पहुंची

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायाधीश राकेश थपलियाल व पंकज पुरोहित तथा विवेक भारती शर्मा ने औपचारिक रूप से कामकाज संभाल लिया है। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने तीनों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति के बाद केंद्र सरकार के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप की तरफ से 27 अप्रैल को जारी पत्र के अनुसार ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के दो अधिवक्ता और एक रजिस्ट्रार जर्नल को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सहमति दी थी। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी, न्यायमूर्ति मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति शरद शर्मा, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की मौजूदगी में वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित और रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा भारती को शपथ दिलाई। रजिस्ट्रार जर्नल के न्यायाधीश के रूप में एलोवेट होने के बाद मुख्य न्यायाधीश ने रजिस्ट्रार विजिलेंस अनुज कुमार सिंघल को रजिस्ट्रार जनरल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। न्यायालय में कुल 11 जजों की स्ट्रेंथ है, जिसमें से न्यायालय में वर्तमान में केवल पांच न्यायाधीश ही उपलब्ध थे। आज तीन नए न्यायाधीशों के आने के बाद ये संख्या आठ तक पहुंच गई है। इसके बाद न्यायालय में लंबित मामलों की सुनवाई में कुछ तेजी आने की संभावना बढ़ गई है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के नोटिफिकेशन, राज्यपाल गुरमीत सिंह की ओर से मुख्य न्यायाधीश को शपथ के लिए अधिकृत करने से संबंधित पत्र का वाचन किया। उसके बाद शपथ दिलाई गई। शपथग्रहण के दौरान समारोह तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा सहित महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, मुख्य स्थाई अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत, अपर महाधिवक्ता मोहन चंद्र पांडे , शासकीय अधिवक्ता गजेंद्र सिंह संधू, वरिष्ठ अधिवक्ता वीबीएस नेगी, अवतार सिंह रावत, पुष्पा जोशी, बीडी कांडपाल, अजय बिष्ट, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभाकर जोशी, सचिव विकास बहुगुणा, प्रमुख सचिव न्याय नरेंद्र दत्त, डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट सहित पदमश्री अनिल जोशी आदि उपस्थित थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING