Connect with us

राजनीति

जी-20 से पहले नरम पड़ा चीन, भारत से संबंध बेहतर करने पर दियाअहम बयान

जी-20 से पहले नरम पड़ा चीन, भारत से संबंध बेहतर करने पर दियाअहम बयान
सीएन, नईदिल्ली।
चीन के विदेश मंत्री छिन गांग जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचे। वे यहां जी20 समिट में भारत से रिश्ते बेहतर करने पर चर्चा कर सकते हैं। विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर वे भारतीय समकक्ष एस.जयशंकर से मुलाकात कर सकते हैं। किन गैंग ने पिछले साल ही विदेश मंत्री का पद संभाला था। पद संभालने के बाद यह उनका पहला भारतीय दौरा है। वे यहां पहली बार जयशंकर से मुलाकात करेंगे। G-20 बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे चीन के विदेश मंत्री छिन गांग विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर जयशंकर से मुलाकात कर सकते हैं। हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने छिन गांग के इस भारत दौरे को संबंधों में सुधारवादी कदम बताते हुए कहा कि पिछले साल चीन के विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद यह किन का पहला भारत दौरा है। पूर्वी लद्दाख गतिरोध को सुलझाने के लिए 17वें दौर की उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता के मद्देनजर दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की इस मुलाकात का बहुत महत्व है। जयशंकर के साथ किन की मुलाकात के बारे में पूछने पर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन, भारत के साथ अपने संबंधों को अहमियत देता है। न्होंने कहा कि चीन और भारत दोनों ही प्राचीन सिविलाइजेशन यानी सभ्यताएं हैं। दोनों देशों की आबादी एक एक अरब से ज्यादा है। हम पड़ोसी हैं और दोनों विश्व में उभरती अर्थव्यवस्थाएं हैं। चीन और भारत के प्रगाढ़ संबंध दोनों देशों और उनके लोगों के हितों के लिए काफी मायने रखते हैं। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ ने हालांकि जयशंकर के साथ ​गैंग की बैठक की पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन इतना कहा है कि गैंग के भारत दौरे के जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा। दरअसल, मई 2020 में पूर्वी लद्दाख गतिरोध की वजह से दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास आ गई थी। इस गतिरोध को सुलझाने के लिए अभी तक दोनों देशों की 17 दौर की हाईलेवल की सैन्य वार्ताएं हो चुकी हैं। भारत हमेशा से चीन को यही संदेश देता रहा है कि जब तक सीमावर्ती इलाकों में चीन की घुसपैठ की कोशिशें खत्म नहीं होंगी, तब तक संबंध सामान्य नहीं हो सकते। इसके लिए भारत और चीन के सीमावर्ती इलाकों में शांति बहाल होना जरूरी है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING