Connect with us

राजनीति

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन

कांग्रेस ने इसके साथ ही देशभर में बढ़ती कीमतों के विरोध करने का आह्वान
सीएन, नईदिल्ली।
देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम दिन भर दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस भी एक्टिव मोड में आ गई है। आज कांग्रेस के कई सांसद विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि इस प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हुए हैं। कांग्रेस ने इसके साथ ही देशभर में बढ़ती कीमतों के विरोध का आह्वान किया है। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 9 गुना बढ़ चुके हैं और सरकार हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि बढ़ती कीमतों को नियंत्रण में लाया जाए। कांग्रेस नेता ने साथ ही कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के दोरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही सरकार की मंशा को लेकर संदेह जताया था। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ अब पूरे देश में प्रदर्शन करेगी। वहीं वहां मौजूद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते ही दामों में बढ़ोतरी नहीं हो रही थी और जनता को हमने पहले ही बता दिया था। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर बढ़ौतरी हुई है, दामों में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में 9 बार दाम बढ़ाए गए हैं और कुल 6.40 रुपये की वृद्धि की गई है।

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING