Connect with us

राष्ट्रीय

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और अर्णब गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, झूठी जानकारी दर्शकों तक पहुंचाने का आरोप

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और अर्णब गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, झूठी जानकारी दर्शकों तक पहुंचाने का आरोप
सीएन, नईदिल्ली।
कर्नाटक में भारतीय युवा कांग्रेस की शिकायत पर भारतीय जनता पार्टी भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ कथित रूप से झूठी जानकारी दर्शकों तक पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हाई ग्राउंड थाने में भारतीय युवा कांग्रेस की विधिक इकाई के प्रमुख श्रीकांत स्वरूप बीएन की शिकायत पर दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 192 दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना और 352 शांति भंग करने के इरादे से अपमान के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मालवीय और गोस्वामी ने आपराधिक मंशा से प्रेरित होकर गलत सूचना का प्रसारण किया और तुर्की के इस्तांबुल कांग्रेस सेंटर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यानी आईएनसी का कार्यालय बताकर झूठी जानकारी दी। स्वरूप ने कहा यह कृत्य आपराधिक मंशा से भारतीय जनता को गुमराह करने, एक प्रमुख राजनीतिक दल की छवि को धूमिल करने, राष्ट्रवादी भावनाओं से खिलवाड़ करने, सार्वजनिक अशांति फैलाने और राष्ट्रीय सुरक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने के उद्देश्य से किया गया। स्वरूप ने कहा कि मालवीय और गोस्वामी का यह कृत्य भारत और तुर्किये के बीच तनावपूर्ण संबंधों की अस्थिर पृष्ठभूमि में उठाया गया है। स्वरूप ने आरोप लगाया, मालवीय और गोस्वामी के कृत्य भारत की लोकतांत्रिक नींव, जन सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर हमला हैं। उन्होंने आपराधिक मंशा से झूठी खबर प्रसारित की जिसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के साथ जवाब दिया जाना चाहिए। स्वरूप ने भारतीय प्रेस परिषद, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सीबीआई और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इस शिकायत पर तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया है।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING