Connect with us

राजनीति

भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा और सचिन पायलट राहुल संग जुड़े

भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा और सचिन पायलट राहुल संग जुड़े
सीएन, भोपाल।
सचिन पायलट गुरुवार को राहुल और प्रियंका गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी पायलट से चर्चा करते दिखे। कहा जा रहा है कि पायलट ने राहुल गांधी को राजस्थान के वर्तमान राजनीतिक हालातों से अवगत करवाया होगा। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का गुरुवार, 24 दिसंबर को दूसरा दिन है। गुरुवार सुबह से यात्रा बोरगांव से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी साथ दिया। भाई राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी साथ कदमताल कर रहे हैं और जनता से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही इस यात्रा को डबल पावर देने के लिए प्रियंका गांधी इसमें शामिल हुई हैं। गुरुवार सुबह 6 बजे से ही राहुल और प्रियंका एमपी की धरती यात्रा लेकर निकले और कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत आम जनता ने भी उनका साथ दिया। वहीं, राजस्थान के डिप्टी सीएम रहे सचिन पायलट भी एमपी आकर राहुल-प्रियंका का यात्रा में साथ दे रहे हैं और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को मध्य प्रदेश पहुंची। अगले दस दिनों तक यह यात्रा मध्य प्रदेश में रहेगी। इन 10 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। कुछ दिनों के बाद भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान पहुंचेगी जहां कांग्रेस नेता दो खेमों में बंटे हुए हैं। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा लगभग 3500 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू कश्मीर तक जाएगी। आज यात्रा का 78वां दिन है। कुछ दिनों के बाद यात्रा उत्तर प्रदेश होते हुए राजस्थान पहुंचेगी। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के विरोध के भी स्वर उठ रहे हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING