Connect with us

राजनीति

पहले राउंड में द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को पछाड़ा, 332 मतों से बनाई बढ़त

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न शुरू, वोटों की गिनती जारी
सीएन, नई दिल्ली।
देश को गुरुवार को यानी आज पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है। गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे यहां संसद भवन में मतगणना शुरू होगी। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू, जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। मुर्मू की जीत की काफी संभावना जताई जा रही है। यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। राष्ट्रपति चुनाव में पहले दौर की मतगणना के नतीजे सामने आ चुके हैं। रिटर्निंग ऑफिसर ने जानकारी दी है कि द्रौपदी मुर्मू को अब तक 540 वोट मिले हैं। वहीं, विपक्ष के साझा उम्मीदवार के खाते में 208 वोट आए हैं। अधिकारी ने बताया कि सांसदों की मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें से 748 वोट मान्य हैं और 15 वोट को अमान्य घोषित किया गया है। द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले हैं, जिनका मूल्य 3 लाख 78 हजार है। इसके अलावा यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले हैं और उनका मूल्य 1 लाख 45 हजार है। निर्वाचन आयोग के अनुसार इस बार राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4796 मतदाता थे, जिनमें से 99 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 11 राज्यों और केन्द्र शासित पुड्डुचेरी में शत-प्रतिशत मतदान हुआ। राष्ट्रपति चुनाव के लिए दिल्ली और पुड्डुचेरी समेत 30 जगहों पर मतदान कराया गया। इस चुनाव में राज्य सभा और लोकसभा के सदस्यों के अलावा राज्यों और विधानसभा वाले केन्द्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं के नर्विाचित प्रतिनिधियों को मताधिकार प्राप्त था। एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर गांव में जश्न शुरू हो गया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है।

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING