Connect with us

राजनीति

पीएम मोदी और शाह ने डाला वोट, 42 सांसद विभिन्न राज्यों की विस में करेंगे मतदान

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी, वोट शेयर लगभग दो.तिहाई तक पहुंचने की संभावना
सीएन, नई दिल्ली।
राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए आज संसद और राज्यों की विधानसभाओं में वोटिंग जारी है. सांसद और विधायक द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा में से किसी एक को चुनेंगे. वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी। देश की राजधानी दिल्ली में संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला। वोटिंग आज सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक होगी। संसद भवन में 6 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद वोट करेंगे। विधायक राज्यों के विधानसभाओं में वोट डालेंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में वोट डाला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में अपना वोट डाला। पश्चिम बंगाल विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर विधायक वोट डाल रहे हैं। संसद पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये सत्र बहुत महत्वपूर्ण है और इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसी समय राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव हो रहे हैं। आज मतदान भी हो रहा है और इसी कालखंड में देश को नए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ‘हम हमेशा सदन को संवाद का सक्षम माध्यम मनाते हैं, जहां खुले मन से संवाद हो, खुले मन से वाद-विवाद हो, आलोचना भी हो और उत्तम प्रकार से विश्लेषण हो ताकि नीति और निर्णय में बहुत ही सकारात्मक योगदान हो सके। प्रधानमंत्री ने बोला कि मैं सभी सांसद से आग्रह करूंगा कि गहन चिंतन, गहन चर्चा और सदन को जितना प्रोटेक्टिव बना सके। इसलिए सबका सहयोग हो और सबके प्रयास से ही लोकतंत्र, सदन और सभी के प्रयास से सदन उत्तम निर्णय लेता है इसलिए सदन की गरिमा बढ़ाने के लिए हम सब अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें। 42 सांसद भी अलग-अलग विधानसभाओं में वोट डालेंगे। 21 जुलाई को चुनाव के नतीजे आएंगे। 25 जुलाई को राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति!
अगर द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वो भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने बीजेपी के सांसदों से अपील की वो अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट करें। इधर राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों को ही क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। पश्चिम बंगाल में रविवार रात को बीजेपी के 69 विधायकों को कोलकाता में फाइव स्टार होटल में रखा गया। रातभर वो होटल में ही ठहरे। बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी अगर मुर्मू जी को वोट नहीं दिया तो साबित हो जायेगा की टीएमसी आदिवासी विरोधी महिला विरोधी पार्टी है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी माना जा रहा है। उन्हें बीजेडी, बीएसपी, अकाली दल, शिवसेना, जेएमएम जैसे क्षेत्रीय दलों का समर्थन मिला है। द्रौपदी मुर्मू का वोट शेयर लगभग दो-तिहाई तक पहुंचने की संभावना है।

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING