Connect with us

राजनीति

राष्ट्रपति चुनाव : विपक्ष के साझा प्रत्याशी सिन्हा ने मोदी व आडवानी से मांगा समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव : विपक्ष के साझा प्रत्याशी सिन्हा ने मोदी व आडवानी से मांगा समर्थन
सीएन, नई दिल्ली।
अगले माह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के साझा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी, पीएम नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी समर्थन मांगा है। 84 वर्षीय सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय वित्त व विदेश मंत्री रह चुके हैं। 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी नियुक्त किया है। मुर्मू ने कल पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल कर दिया। मुर्मू को कई गैर राजग दलों का भी समर्थन हासिल है, इसलिए उनकी जीत तय मानी जा रही है, लेकिन विपक्ष के साझा प्रत्याशी सिन्हा भी मैदान में डटे हुए हैं। वे सतत प्रचार अभियान चला रहे हैं। यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से संपर्क किया। पीटीआई के अनुसार उन्होंने दोनों नेताओं से अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने भाजपा के वयोवृद्ध व शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी आशीर्वाद मांगा। अटल सरकार में आडवाणी उप प्रधानमंत्री रहे थे और उसी सरकार में सिन्हा केंद्रीय मंत्री रहे थे। लंबे समय तक भाजपा में रहने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। मोदी सरकार-1 में उनके पुत्र जयंत सिन्हा वित्त राज्य मंत्री रहे थे। जयंत सिन्हा अभी भी भाजपा सांसद हैं, लेकिन उन्हें मोदी सरकार-2 में मंत्री नहीं बनाया गया।

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING